Showing posts with label Deserts. Show all posts
Showing posts with label Deserts. Show all posts
लीची पर्ल इन शाही खीर-How to make Lychee Pearls in Shahi Kheer
 

सामग्री
10 – ताजा या टिंड लीची
10 – बादामपानी में भिगोकर छिलके उतारे
3-4 चांदी के वर्क

शाही खीर
3 कप दूध [1/2 किलो ] ,एक कप उबले हुए चावल
 
¼ टिन कंडेंस्ड मिल्क
 
एक कप कदुकस किया हुआ पनीर

10 बादामपतले लंबे पीसो में काट ले
 
एक बड़ा चम्मच किशमिश
 
1-2 बूंद केवड़ा एसेस
 
दो छोटी इलायची के बीजपीस ले

सजाने के लिए

¼ छोटा चम्मच केसर – 1 छोटे चम्मच गरम पानी में भिगो दे

विधि- Method:

एक बड़े गहरे बाउल में 3 कप दूध और उबले हुए चावल मिलाकर 8 मिनट के लिए माइक्रोवेव करे |

खीर को 20 मिनट के लिए 60% पावर पर माइक्रोवेव करे और बीच में एक बार चलाए |

 माइक्रो वेव से निकालें चावल को अच्छे से मैश कर ले
 
शाही खीर की अन्य सामग्री डाले | सर्विग डिश में रखे फ्रिज में रखकर ठंडा करे |

लीची का बीज ध्यानपूर्वक निकाल दे और अन्दर 1 बादाम रख दे |

3-4 लीची को वर्क पर थोड़ी दुरी पर रखे वर्क को ध्यानपूर्वक उठाकर , 

एक ही वर्क को 3-4 लीची पर एक साथ लगाए  परोसने के समय तक पर्ल लीची को फ्रिज में रखे |

परोसने के समय लीची को खीर में रखे कुछ केसर छिडक दे और 1-2 गुलाब के पते रख कर सजाये |

*व्यक्ति – 4-5 |
How to make firni-फिरनी कैसे बनाएं 


सामग्री
 3 ½ कप दूध
 ¼ कप चावल 2 या 3 घंटे के लिए भिगोये और पीसकर बारीक़ पेस्ट बना ले
 ¼ कप पीसी हुई चीनी या स्वादानुसार एक छोटा चम्मच केवड़ा या गुलाब जल –या एक बूंद केवड़ा एसेस
2-3 छोटी इलायची के बीज – पीस ले
चांदी का वर्क
 5-6 हरे पिस्ते –पतले स्लाईस कर ले
 2 –बादाम –पतले लंबे टूकडो में काट ले |
 विधि :-
चावल को थोड़े से पानी में 2 -3 घंटे के लिए भिगोएँ मिक्सी में थोडा पानी डालकर बारीक़ पीस कर पेस्ट बना ले |डिश में पिसे हुए चावल और दूध डाले |बिना ढके 6 मिनट के लिए माइक्रोवेव करे |हर मिनट में चलाये नही तो ढ़ेले बना जायेगे|चीनी डालकर अच्छे से मिलाये |बिना ढेक 3 मिनटके लिए माइक्रोवेव करे | बीच में चलाये | अच्छे से मिलाये | ठण्डा करे |गुलाब \ केवड़ा पानी और इलायची पाउडर डाले |छोटी –छोटी कटोरियों में डाले |चादी के वर्क , मेवे और इलायची पाउडर से सजाये | 2 घंटेके बाद ठंडा परोसे |

* व्यक्ति – 4 
 How to make Besan Halwa Recipe-बेसन हलवा रेसिपी

ढाई कप पानी में पौने कप चीनी मिलाकर गैस पर रखें |
चीनी घुल जाने पर इसमें केसर के 15-20 रेशे व् एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर मिला कर बंद कर दें |
 अब एक अलग पैन में में आधा देसी घी गरम करें |
 इसमें एक कप मोटा बसने डालकर धीमी आचं पर लगातार हिलाते हुय पकाए |
 जब बसनें में सुनहरी रंगत आते हुए सोंधी – सोंधी खुशबु आने लगे, तो तैयारकेसर व् इलायची वाली चाशनी को थोड़ी – थोड़ी मात्रा में मिलातें जाए |
लेकिन ध्यान रहे ,हाथ न रुके |मिश्रण लगातार चलाते रहे |
 इसी तरह सारी चाशनी मिला दें | जब मिश्रण पक जाए और किनारे छोड़ करे एक जगह इक्कठा होने लगे तो गैस बंद कर दे|
 हलवा को बादाम कतरन से सजाएं|
10 मिनट में 4 – 5 लोगों के लिए बनेगा |
How to Make Chocolate Bread Recipe -चाकलेट ब्रेड रेसिपी
 
सामग्री:- 
5 चम्मच मक्खन ,
2 अंडे 1 कप मैदा ¼ कप शक्कर,
 चुटकीभर बेंकिग सोडा 1 छोटा चम्मच चोकलेट एसेंस ,
4 चम्मच कोको पाउडर 1 कप दूध और आवश्यकतानुसार काजू के टुकड़े और किशमिश |
 विधि: 
 एक बड़े बोल में मक्खन,मैदा चीनी ,अंडे, बेकिंग सोडा,चोकलेट एसेंस ,कोको पाउडर और दूध डालकर क़रीब 20 मिनट तक फेंट लें |
अब इसमें किशमिश और डालकर मिलाए| चौड़े मुह वाला चोकोर बोल ले |
 इसमें तेल या घी लगाए और तैयार मिश्रण डाल दे |
 कुकर की तली पर रेत डाल दें और उस पर एक एलुमिनियम फ़ॉइल बिछाए|
इस पर मिश्रण वाला बोल रखें |कुकर का ढ़क्कन बंद करें और सीटी निकाल दें|
 इस मिश्रण को धीमी आंच पर 20 मिनट तक पकने दें |
कुकर खुलने पर बोल से आहिस्ता से ब्रेड निकालें और स्लाइस में काट लें |
How to make Chocolate Cake Recipes-चोकलेट केक 

क्या चाहिए
200 ग्राम मैदा
 100 ग्राम कोको पाउडर
 1 छोटा चम्मच खाने का सोडा
 1 छोटा चम्मच बेंकिग पाउडर
 24 ग्राममक्खन
 400 ग्राम कंडेसंड मिल्क
 डेढ़ छोटा चम्मच वनिला एसेंस
 ¾ कप दूध
 सजाने के लिए –
चोकलेट चिप्स और चोकलेट क्रीम|
 विधि
एक बोल में मक्खन निकालें |
इसमें कंडेसड मिल्क डालें और हैड ब्लेंडर से मिला लें |
 कोको पाउडर ,मैदा ,बेकिग सोडा और बेकिग पाउडर को एक साथ छान लें |
इसे मक्खनके मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिला लें |
अब वनिला एसेंस डालकर मिला लें |
अंत में दूध डालकर एकसार करें |
तैयार घोल को चिकनाई लगे सांचे में डालें और पहले से गरमओवन में 30-40मिनट तक बेक करें |
ठंडाहोने पर साचें से निकालें |
 तैयार केक को चोकलेट क्रीम से भरे कोन की मदद से किनारों पर डिजाईन बनाएं और बीच में चोकलेट चिप्स रख दें |
Chocolate Apple Pancake Recipe- चाकलेट एप्प्ल पैनकेक

क्या चाहिए
 1 कप मैदा
 ¾ कप दूध
 ½ कप किसा हुआ सेब
 1 बड़ा चम्मच तेल
 2 बड़े चम्मच शक्कर
 ½ छोटा चम्मच वनिला एसेंस
थोडा तेल
¾ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
 ¼ कप बारीक़ कटी डार्क चाकलेट
 पैन केक सेंकने के लिए आवश्यकतानुसार तेल |
 सजाने के लिए
चाकलेट सिरप और केले के स्लाईस
 विधि- 
 मैदा,दूध,सेब,शक्कर,तेल वनिला एसेंस,बेकिंग पाउडर और डार्क चोकलेट एकसार करें |
इसमें थोडा – सा पानी डालकर घोल बनाएं और अच्छी तरह फेंट लें |
 नानसिटक तवे को गरम करें |
इसमें थोड़ा – सा तेल डाले और तवे के बीचोबीच गोलाई में पैन केक का घोल फैलाए |
 इसके चारों और थोडा थोडा तेल डालें |
5 सकेंड बाद आहिस्ता से पलट दें | दोनों और से सुनहरा और किर्स्पी होने पर आंच से उतारें |
 इसी तरह से सभी पैन केक तैयार करें |
तैयार केक को एक के ऊपर से चाकलेट सिरप डालें और केले के स्लाइस से सजाकर सर्व करें |
 How to Make Instant Khaman Dhokla - इंस्टेंट खामन ढोकला कैसे बनाएं

सामग्री 
 1 ½ कप बेसन
 ¾ कप पानी
 2 छोटा चम्मच चीनी ,
 ¼ कप हल्दी पाउडर
 1छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट ,
1 बड़ा चम्मच तेल
 ¼ छोटा चम्मच मीठा सोडा
 1 ½ बड़ा चम्मच इनो फ्रुल्ट साल्ट (2 सेशे)
 2 छोटे चम्मच नीबू का रस
 बघार के लिए 
2 बड़े चम्मच तेल, 1 छोटा चम्मच राई 2 या 3 हरी मिर्च –चीर कर दो भाग कर ले
 1 ½ कप पानी , 2 छोटे चम्मच चीनी ¼ कप सिरका
 विधि :-
बेसन को बारीक़ छलनी में छाने जिससें कोई गाँठ न रहे |
बेसन ,चीनी, हल्दी, नमक, हरी मिर्च , अदरक पेस्ट , सोडा, तेल और पानी मिलाकर मुलायम पेस्ट बनाये | 15-20 मिन्ट के लिये अलग रखें 6’’ की गोल चपटी बोरोंसिल डिस को तेल से चिकनी करे | मिक्चर में इनो- साल्ट और नीबू का रस डाले | कुछ सैकिण्ड अच्छे से बीट करे तुरंत मिक्चर को तेल लगी डिश में डाले और उपर से बराबर करे डिश को प्लास्टिक रेप से ढके |2-3 जगह पर टुथपिक से गोद दे | 5 मिन्ट माइक्रोवेव करे |5-6 मिन्ट के लिए माइक्रोवेव में छोड़ दे \ ठंडा होने पर डिश से निकाले | टुकडो में काटे |सर्विंग प्लेट में लगाए | बघार के लिए तेल ,राई और हरी मिर्च को2-3 मिन्ट के लिए माइक्रोवेव करे | पानी और चीनी डाले | 5 मिन्ट या उबाल आने तक माइक्रोवेव करे | ढोकले पर डाले |20 मिन्ट बाद परोसे| *व्यक्ति -6 के लिये
Make Cooking © 2015